Home > Business > बिष्टुपुर में चैंबर भवन सभागार में लगाया गया दीपावली ट्रेड फेयर, दिवाली से जुड़े सामानों के लगे स्टाल

बिष्टुपुर में चैंबर भवन सभागार में लगाया गया दीपावली ट्रेड फेयर, दिवाली से जुड़े सामानों के लगे स्टाल

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में चैंबर भवन सभागार में दीपावली ट्रेड फेयर लगाया गया है। इस ट्रेड फेयर का उद्घाटन सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल और एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा ने किया। इस ट्रेड फेयर में दीपावली से संबंधित चीजों के स्टाल लगाए गए हैं। सभी स्टाल महिलाओं ने लगाए हैं। यहां मिट्टी और चांदी के दिये बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा, दीपावली में काम आने वाली पूजा सामग्री भी यहां मौजूद है। दीपावली को लेकर पहनावे भी हैं। रेडीमेड गारमेंट्स के भी स्टॉल हैं। चेंबर के अधिकारियों ने बताया कि इस दो दिवसीय ट्रेड फेयर का उद्देश्य महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना है। महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद ही यहां मौजूद हैं। इनमें अचार, पापड़, मोमबत्ती आदि चीजें भी शामिल हैं। यह ट्रेड फेयर प्रधानमंत्री के वोकल फार लोकल सिद्धांत को भी चरितार्थ कर रहा है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply