Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार से एक दुकान से युवक ने एसी का सामान कर लिया चोरी, थाने में शिकायत

साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार से एक दुकान से युवक ने एसी का सामान कर लिया चोरी, थाने में शिकायत

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार में एक दुकान से एक युवक ने एक नवंबर की रात एसी का सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत ₹7000 के आसपास बताई जा रही है। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार अशोक कुमार ने जब सीसीटीवी कैमरा देखा तो पता चला कि आरोपी युवक की मां पत्ता मार्केट में पत्ता बेचती है। शनिवार को दुकानदार आरोपी की मां के पास गया और उसे अपने बेटे को पुलिस के सुपुर्द करने को कहा। दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साकची थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस युवक की तलाश में छापामारी कर रही है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply