Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर उपनगर आयुक्त सुरेश यादव ने मानगो में छठ घाटों का किया निरीक्षण

Jamshesdpur: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर उपनगर आयुक्त सुरेश यादव ने मानगो में छठ घाटों का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर उपनगर आयुक्त सुरेश यादव ने शुक्रवार को मानगो के छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण कर छठ घाटों के सुंदरीकरण और साफ सफाई का निर्देश दिया। छठ घाटों के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया जाएगा। नदी के अंदर खतरनाक जोन चिन्हित किए जाएंगे और घाटों पर मछुआरे तैनात किए जाएंगे। ताकि किसी भी तरह की अनहोनी होने पर लोगों को बचाया जा सके। छठ घाट तक जाने वाले मार्गों को भी समतल करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही झाड़ियां काट कर इसे साफ करने को कहा गया है। सभी छठ घाटों पर रोशनी की व्यवस्था भी कराई जाएगी। उपनगर आयुक्त ने मानगो में वर्कर्स कॉलेज, चाणक्यपुरी, इंटक वेल, रामनगर, वास्तु विहार, शक्ति नगर, श्याम नगर आदि छठ घाटों का निरीक्षण किया है। छठ घाटों की साफ सफाई और सुंदरीकरण के लिए नगर प्रबंधकों और कार्यालय कर्मियों की एक टीम बना दी गई है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply