Home > Jamshedpur > जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई में टाटा पिगमेंट गेट के पास जर्जर सड़क का किया निरीक्षण, नगर पालिका के विशेष अधिकारी से की बात

जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई में टाटा पिगमेंट गेट के पास जर्जर सड़क का किया निरीक्षण, नगर पालिका के विशेष अधिकारी से की बात

जमशेदपुर : जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी गुरुवार की शाम जुगसलाई पहुंचे। यहां की समस्या से वह रूबरू हुए। टाटा पिगमेंट गेट के पास सड़क जर्जर हो गई है। यहां बरसात में पानी भर जाता है। नगर परिषद के विशेष अधिकारी और सिटी मैनेजर के साथ विधायक मंगल कालिंदी ने टाटा पिगमेंट गेट का निरीक्षण किया। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि बरसात में यहां पानी भर गया था। इसलिए यहां स्लैग गिराया गया था। लेकिन अब इस स्लैग की वजह से आवागमन में दिक्कत हो रही है। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि टाटा पिगमेंट के पास सड़क पर जितना भी स्लैग गिराया गया था। उसको जेसीबी लगाकर हटवाया जाएगा। टाटा पिगमेंट के पास स्थित पार्क बंद चल रहा है। इसे भी खोलने का निर्देश विधायक ने दिया है। जुगसलाई की साफ सफाई की व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि वह जुगसलाई जिला पूर्ति योजना के फिल्टर प्लांट का भी निरीक्षण करेंगे

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply