Home > Crime > Jamshesdpur Crime: परसुडीह थाना क्षेत्र के गदरा में दो पक्षों में बवाल, चाकू मार कर एक की हत्या, एक घायल

Jamshesdpur Crime: परसुडीह थाना क्षेत्र के गदरा में दो पक्षों में बवाल, चाकू मार कर एक की हत्या, एक घायल

जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र के गदरा में दो पक्षों में बवाल हो गया। दो पक्षों में मारपीट हुई। इस पर एक पक्ष के लोगों ने चाकू से वार कर आशु केवट को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इलाज के लिए रिम्स ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। जबकि, उसका साथी भोला घायल हो गया है। घटना के बाद परिजनों ने परसुडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आशु केवट डीजे बॉक्स बजाता था। आशु पास ही लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में तार लगा रहा था। तभी सूरज जायसवाल आया और उसने कहा की तार लगाने से उसके घर की बिजली कट जाएगी। इसलिए तार न लगाओ। इसी को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ। इसी बीच सूरज का छोटा भाई शुभम भी आया और दोनों मिलकर आशु को पीटने लगे। आशु ने शोर मचाया तो बीच बचाव करने उसका साथी भोला वहां पहुंचा। लेकिन, तभी शुभम ने चाकू से हमला कर दिया और इसमें चाकू लगने से आशु केवट की मौत हो गई। भोला घायल हुआ है। घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें टीएमएच रेफर किया गया। टीएमएच से उन्हें रिम्स ले जाने की सलाह डॉक्टर ने दी। बताते हैं कि रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में आशू केवट ने दम तोड़ दिया। आशु केवट के सीने में चाकू से तीन वार हुए थे। पुलिस मंगलवार को आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

You may also like
Chakradharpur Railway Division Transferचक्रधरपुर रेल मंडल के मेडिकल विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला; टाटानगर समेत कई जगह बदली जिम्मेदारी
Jamshedpur Heavy Vehicle No Entry : धनतेरस और दिवाली पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 6 से 9 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Chakradharpur Railway Division Train Cancellation : चक्रधरपुर रेल मंडल में 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 4 से 12 नवंबर तक टाटानगर समेत इन रूटों पर यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Potka Illegal Liquor Raid : पोटका में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन गांवों में भट्ठियां ध्वस्त; 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट