Home > Jamshedpur > Jamshesdpur Park Inagurated: मकदमपुर में रेलवे फाटक के पास विधायक मंगल कालिंदी ने वीर शहीद खुदीराम बोस पार्क का किया शिलान्यास

Jamshesdpur Park Inagurated: मकदमपुर में रेलवे फाटक के पास विधायक मंगल कालिंदी ने वीर शहीद खुदीराम बोस पार्क का किया शिलान्यास

जमशेदपुर : मकदमपुर में रेलवे फाटक के पास 15 लाख रुपए की लागत से वीर शहीद खुदीराम बोस पार्क बनाया जाएगा। मंगलवार को इसका शिलान्यास जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने किया। इस मौके पर झामुमो के कई नेता वहां मौजूद थे। विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि इस इलाके में हर तरफ कचरे का ढेर था। लोग कई साल से यहां पार्क बनाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने इसका संज्ञान लिया और अब यहां 15 लख रुपए की लागत से पार्क का निर्माण होगा। विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि स्पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए सारी सुविधा रहेगी ताकि बच्चे पार्क का भरपूर लाभ उठा सकें। भविष्य में जरूरत पड़ने पर पार्क में अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। पार्क में बुजुर्गों के टहलने के लिए भी ट्रैक बनाया जाएगा।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply