Home > Crime > बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बडौदा घाट रॉयल कॉलोनी में चोरों ने स्प्रे कर घर में की चोरी, गहना व नकदी कर दिया साफ

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बडौदा घाट रॉयल कॉलोनी में चोरों ने स्प्रे कर घर में की चोरी, गहना व नकदी कर दिया साफ

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बडौदा घाट रॉयल कॉलोनी के रहने वाले अमित कुमार के घर पर चोरों ने धावा बोला। चोरों ने अमित कुमार के घर पर पहले नशे का स्प्रे कर दिया। इसके चलते परिवार के सदस्य सोते रहे और चोरों ने घर से लगभग 3:30 लाख रुपए कीमत के गहने और ₹50 हजार रुपए नकद पर कर दिया है। रविवार को अमित कुमार ने घटना की जानकारी बागबेड़ा थाना पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि नशे का स्प्रे कर देने की वजह से वह लोग देर तक सोते रहे और लगभग 11:00 बजे उनकी नींद खुली।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply