Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में मोबाइल के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, उलीडीह थाने के निजी चालक पर आरोप

उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में मोबाइल के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, उलीडीह थाने के निजी चालक पर आरोप

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में मोबाइल के विवाद में एक युवक अभिषेक कुमार ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोप है कि उलीडीह थाने की गाड़ी चलाने वाले निजी चालक शिवा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है। अभिषेक कुमार ठाकुर पर चाकू से कई वार किए गए। खून से लथपथ हालत में अभिषेक कुमार ठाकुर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज हुआ। अभिषेक कुमार ठाकुर के भाई ने बताया कि उसको फोन से किसी ने सूचना दी कि उसके भाई के साथ मारपीट हुई है और उसको जख्मी कर दिया गया है। इस पर वह भाग कर घर पहुंचा और घायल अभिषेक कुमार ठाकुर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अभिषेक कुमार ठाकुर ने बताया कि शिवा उसे घर से बुलाने के लिए आया था। घर से बुलाकर ले गया और थोड़ी दूर पर पहुंचते ही उसका मोबाइल छीन लिया। उसने अपना मोबाइल वापस मांगा तो उसके साथ मारपीट करते हुए जानलेवा हमला किया गया है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply