Home > Crime > Jamshesdpur crime: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित अपने घर से मां की डांट सुनने के बाद युवती लापता, मानगो से महिला गायब

Jamshesdpur crime: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित अपने घर से मां की डांट सुनने के बाद युवती लापता, मानगो से महिला गायब

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की रहने वाली प्रीति कुमारी मां की डांट के बाद गुस्सा होकर घर से निकल गई। प्रीति कुमारी अब तक घर नहीं लौटी है। प्रीति कुमारी गुरुवार को घर से निकली थी। शुक्रवार को परिजनों ने मामले की जानकारी कदमा थाना को दी है कदमा थाना पुलिस प्रीति कुमारी की तलाश में जुट गई है। दूसरी तरफ, पोस्ट ऑफिस रोड की रहने वाली महिला अपने घर से गुम हो गई है। महिला इला सिंह सुषमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस मामले में मानगो थाने में परिजनों ने सूचना दर्ज कराई है। मानगो थाना पुलिस भी महिला की तलाश में जुट गई है।


You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply