Home > Crime > सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में निर्माण कार्य को लेकर बवाल, पड़ोसियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में निर्माण कार्य को लेकर बवाल, पड़ोसियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती में शुक्रवार को निर्माण कार्य को लेकर झगड़ा हो गया। पड़ोसियों ने निर्माण कार्य करने वाले युवक ओम प्रकाश सिंह के साथ मारपीट की। उस पर राड से हमला कर दिया। ओम प्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। ओम प्रकाश सिंह का इलाज एमजीएम अस्पताल में इमरजेंसी में हुआ। परिजनों ने बताया कि ओम प्रकाश सिंह अपने घर के सामने कुछ निर्माण कार्य करा रहे हैं। ईंट से काम चल रहा था। इसे लेकर उनके पड़ोसी शंकर सिंह ने विवाद किया। ओम प्रकाश सिंह शंकर सिंह को समझा रहे थे। तभी शंकर सिंह का बेटा राड लेकर वहां पहुंच गया और ओम प्रकाश सिंह के साथ मारपीट की। बीच बचाव करने आई ओम प्रकाश सिंह की पत्नी के साथ भी हाथापाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply