Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र के आम बागान में सुविधा होटल में पुलिस ने की औचक छापामारी 23 युवतियां व 17 लड़के पकड़े गए, संचालक फरार

साकची थाना क्षेत्र के आम बागान में सुविधा होटल में पुलिस ने की औचक छापामारी 23 युवतियां व 17 लड़के पकड़े गए, संचालक फरार

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के आम बागान में सुविधा होटल में पुलिस ने गुरुवार की रात औचक छापामारी की है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में यह छापामारी की गई। इस छापामारी में 23 युवतियों और 17 युवक पकड़े गए हैं। अचानक छापामारी से सुविधा होटल में अफरा तफरी मच गई। संचालक कैसर फरार हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर यहां मौजूद युवक युवतियों को पकड़ लिया। बताते हैं कि इस होटल में कई दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। किसी ने इसकी शिकायत साकची थाने में कर दी। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुखबिरों को लगाया और शिकायत सही पाए जाने पर गुरुवार की रात यहां छापामारी कर दी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
.

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply