Home > Crime > मानगो में चोरी के आरोप में पुलिस ने जवाहर नगर से दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चोरी का माल बरामद

मानगो में चोरी के आरोप में पुलिस ने जवाहर नगर से दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चोरी का माल बरामद

जमशेदपुर : मानगो (Mango) में मोहम्मद जफरुद्दीन के घर 20 अक्टूबर को चोरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की। इस पर पुलिस को पता चला कि घटना को शाहरुख खान उर्फ एलियन और शेख अशरफ उर्फ आशु ने अंजाम दिया है। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों जवाहर नगर के रहने वाले हैं। शाहरुख खान के पास से ₹2000 नकद और चांदी की एक पायल और शेख अशरफ के पास से सोने की नाक की दो कील और 4200 रुपए नकद बरामद हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को जेल भेज दिया है। मानगो में इन दिनों चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। इससे लोग परेशान हैं। हालांकि, चोर पकड़े भी जा रहे हैं।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply