Home > Crime > गंगाडीह में मानगो के समाजसेवी के साथ जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर सोनारी के पिता पुत्र ने की साढ़े सात लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

गंगाडीह में मानगो के समाजसेवी के साथ जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर सोनारी के पिता पुत्र ने की साढ़े सात लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

जमशेदपुर : कोवाली थाना क्षेत्र के गंगाडीह में मानगो के रहने वाले समाजसेवी फखरुद्दीन अंसारी के साथ धोखाधड़ी हुई है। यह धोखाधड़ी सोनारी के क्रिश्चियन बस्ती के रहने वाले नासिर खान और उनके बेटे आसिफ खान ने की है। फखरुद्दीन अंसारी को जमीन दिखाकर साढे सात लाख रुपए ठग लिए गए हैं। लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई जा रही है। फखरुद्दीन अंसारी के आवेदन पर कोवाली थाने में नासिर खान और आसिफ खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सोमवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं कि इस मामले में 6 कट्ठा जमीन का प्लाट नौ लाख रुपए में तय हुआ था। साढे सात लाख रुपए फखरुद्दीन अंसारी ने दे दिए थे। डेढ़ लाख रुपया बकाया है। जमीन की रजिस्ट्री होने पर डेढ़ लाख रुपया दिया जाना था। लेकिन जमीन बेचने वाले लोग अब जमीन की रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं।

सोनारी का रहने वाला आरोपी
You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply