Home > Crime > खड़िया बस्ती में मादक पदार्थ बेच रहे चार बदमाश गिरफ्तार, 51 पुड़िया ब्राउनशुगर, 16 पुड़िया गांजा व 4540 रुपए बरामद

खड़िया बस्ती में मादक पदार्थ बेच रहे चार बदमाश गिरफ्तार, 51 पुड़िया ब्राउनशुगर, 16 पुड़िया गांजा व 4540 रुपए बरामद

जमशेदपुर : उलीडीह पुलिस ने रविवार को उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 4 खड़िया बस्ती में सूरज कुमार गुप्ता की राशन दुकान के पास बाउंड्री किए हुए एक मैदान में छापामारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां कुछ लोग ब्राउन शुगर व गांजा बेच रहे हैं। छापामारी के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों खड़िया बस्ती के रहने वाले शुभम तुबिद, चंद्रमणि पांडेय, अजय कुमार शर्मा और छोटू शर्मा को गिरफ्तार किया। इन सब के पास से कुल 35 पुड़िया ब्राउन शुगर व 16 पुड़िया गांजा बरामद हुआ है। इसके अलावा 4540 रुपए नकद बरामद हुए हैं। उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि लिखापढ़ी के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शुभम तुबिद के पास से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर और 780 रुपए नकद, चंद्रमणि पांडेय के पास से 16 पुड़िया गांजा व 1690 रुपए नकद, अजय कुमार शर्मा के पास से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर 1030 रुपए नकद और छोटू शर्मा के पास से नौ पुड़िया ब्राउन शुगर और 1040 रुपए नकद बरामद किए गए हैं।

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply