Home > Jamshedpur > 18 अक्टूबर को जिले में मनाया जाएगा हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस

18 अक्टूबर को जिले में मनाया जाएगा हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में 18 अक्टूबर को हरा चावल वितरण उत्सव दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को निर्देश जारी कर दिया गया है। हरा कार्ड चावल वितरण उत्सव दिवस के दिन राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत हरा राशन कार्ड धारी को चावल का वितरण किया जाएगा। यह चावल वितरण मार्च माह के लिए है। सभी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को मार्च के लिए पात्रता रखने वाले राशन कार्ड धारी को वितरण के लिए चावल का पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। यही पैकेट वितरित किए जाएंगे। जिले के आपूर्ति अधिकारी और पणन अधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने सभी हरे राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वह 18 अक्टूबर को अपनी संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानों में जाएं और चावल का पैकेट प्राप्त करें।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply