Home > Crime > गवाही में मुकरने से इनकार किया तो सोनारी में कर दी गई पति की हत्या, पत्नी ने एसपी से हत्या आरोपियों पर कार्रवाई क्यों उठाई मांग

गवाही में मुकरने से इनकार किया तो सोनारी में कर दी गई पति की हत्या, पत्नी ने एसपी से हत्या आरोपियों पर कार्रवाई क्यों उठाई मांग

जमशेदपुर : सोनारी के कुम्हारपाड़ा में तीन अगस्त को गवाही से नहीं मुकरने पर बागबेड़ा की रहने वाली महिला अनीता देवी के पति भीम सिंह की हत्या कर दी गई थी। यह अनीता देवी का कहना है। अनीता देवी का आरोप है कि उसके जेठ उसके पति भीम सिंह से कह रहे थे कि वह गवाही ना दे। उसका पति एक केस में गवाह थे। उसके पति और वह जेठ का विरोध कर रहे थे। इसी के चलते भीम सिंह को मारकर टांग दिया गया और उसे आत्महत्या की सूरत दे दी गई। अनीता देवी का आरोप है कि उसने सोनारी थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज करने की कोशिश की थी। लेकिन, थाने में उसकी नहीं सुनी गई। अब उसकी मांग है कि एसएसपी मामले की जांच कराएं और आरोपियों पर कार्रवाई करें। उसका आरोप है कि जेठ के अलावा नंदोई संतोष सिंह, सास लक्ष्मी देवी और ननद वीणा देवी भी इस घटना में शामिल हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply