Home > Jamshedpur > दुर्गा पूजा को लेकर 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अधिकारियों को जमशेदपुर नहीं छोड़ने का आदेश

दुर्गा पूजा को लेकर 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक अधिकारियों को जमशेदपुर नहीं छोड़ने का आदेश

जमशेदपुर : जिला प्रशासन जमशेदपुर में दुर्गा पूजा का पर्व सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में जोर-शोर से जुटा है। इसी बीच डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी प्रशासनिक अधिकारी 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। अगर किसी को इमरजेंसी में मुख्यालय छोड़ने होगा तो उसे इसके पहले डीसी से अनुमति लेनी होगी। मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश जिले में तैनात सभी वरिष्ठ अधिकारियों अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और अभियंताओं पर लागू होगा। गौरतलब है कि दुर्गा पूजा को लेकर अधिकारियों और इंजीनियरों को विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किया जाता है।

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply