Home > Jamshedpur > जेम्को के लक्ष्मी नगर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की जनसुनवाई, मोहरदा जलापूर्ति व थाने से संबंधित शिकायतों की रही भरमार

जेम्को के लक्ष्मी नगर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की जनसुनवाई, मोहरदा जलापूर्ति व थाने से संबंधित शिकायतों की रही भरमार

जमशेदपुर: कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी के तहत झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता इन दिनों लगातार जनसुनवाई कर रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के झामुमो के लक्ष्मी नगर में जनसुनवाई की। यहां से जनसुनवाई करने के बाद वह बहरागोड़ा गए और वहां भी नेताजी पार्क भवन में जनसुनवाई का कार्यक्रम हुआ। जेम्को में हुई जनसुनवाई में 127 से अधिक मामले उनके सामने आए। सबसे अधिक मामले मोहरदा जलापूर्ति योजना और टेल्को थाने से संबंधित थे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी और टेल्को थाना प्रभारी को फोन लगाया। इसके अलावा, इलाज से संबंधित मामले भी आए। यहां से जनसुनवाई का काम खत्म करने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बहरागोड़ा पहुंचे। यहां 119 मामले उनके सामने रखे गए। इस जनसुनवाई में कांग्रेस के नेता संजय सिंह आजाद, माजिद अख्तर, बिलाल, तापस चटर्जी, फकीर चंद्र अग्रवाल, पवन कुमार बबलू आदि मौजूद रहे।

You may also like
Seraikela News: चंपई ने जमशेदपुर का सुझाया नया नाम, कोल्हान की सियासत गर्म+VDO
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस

Leave a Reply