Home > Jamshedpur > मानगो के चेपा पुल स्थित एक होटल में हुई आजाद नगर व मानगो थाना शांति समिति की बैठक, डेंगू को लेकर सफाई अभियान चलाने का निर्णय

मानगो के चेपा पुल स्थित एक होटल में हुई आजाद नगर व मानगो थाना शांति समिति की बैठक, डेंगू को लेकर सफाई अभियान चलाने का निर्णय

जमशेदपुर : मानगो के चेपा पुल स्थित एक होटल में शनिवार को मुख्य अतिथि और सर्किल ऑफिसर बृजेश कुमार श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि थे। मानगो नगर निगम के सहायक कार्यपालक अधिकारी समीर बोदरा, आजाद नगर थाना प्रभारी राकेश कुमार, मानगो थाने के पप्पू कुमार समेत अन्य लोग भी थे। बैठक में दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने पंडालों के आसपास साफ सफाई की मांग की। उस पर निर्णय लिया गया कि पंडालों के आसपास डेंगू को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। लार्वा नष्ट करने का अभियान चलेगा। साथ ही फागिंग भी कराई जाएगी। डीएसपी पटमदा सुमित कुमार ने सभी पूजा पंडाल समितियों से कहा कि वह अपने पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं। आग बुझाने के विशेष प्रबंध किए जाएं।‌ साथ ही आने और जाने वालों के लिए अलग-अलग द्वारा भी बनाए जाएं। मीटिंग में नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान के अलावा अभिनव कुमार सिंह, झामुमो नेता शेख बदरुद्दीन, दीपासाई दुर्गा पूजा पंडाल के लाइसेंसी सुरेंद्र शर्मा, काशी प्रजापति, अशोक केसरी, मनोज, राकेश, सरदार रियाज खान, अनवार उल हक आदि मौजूद थे।

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply