Home > Crime > परसुडीह बाजार समिति में तेल गोदाम में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, तीन लोग गिरफ्तार

परसुडीह बाजार समिति में तेल गोदाम में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, तीन लोग गिरफ्तार

जमशेदपुर : परसुडीह बाजार समिति में 3 अक्टूबर की रात सरसों के तेल के गोदाम में चोरी हो गई थी। चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर लगभग 85000 कीमत का सरसों का तेल पार कर दिया था। यह तेल डिब्बों में था। घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद परसुडीह थाना पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना में सूरज यादव और राजकुमार शामिल हैं। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि सरसों का तेल बागबेड़ा के एक दुकानदार बंसीलाल के घर पर रखा हुआ है‌। इस पर पुलिस ने बंसीलाल की दुकान में छापामारी की और सरसों का तेल बरामद किया है। परसूडीह थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी सूरज यादव और राजकुमार के साथ ही दुकानदार बंसीलाल शाह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply