Home > Jamshedpur > जमशेदपुर : आज बिष्टुपुर के थाना कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस बांटेगी खोए हुए मोबाइल, लोगों को कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार

जमशेदपुर : आज बिष्टुपुर के थाना कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस बांटेगी खोए हुए मोबाइल, लोगों को कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के थाना कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस गुरुवार को लोगों के बीच खोए हुए मोबाइल बांटेगी। लोगों को इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार है। उन्हें उनके कीमती मोबाइल वापस मिलेंगे। पुलिस देश के विभिन्न शहरों में यह सुविधा कई साल से दे रही है। जमशेदपुर में यह सुविधा पूर्व एसएसपी प्रभात कुमार ने शुरू की थी। उन्होंने घाटशिला में सबसे पहली बार मोबाइल बांटे थे। इसके बाद साकची के थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मोबाइल बांटने के इस कार्यक्रम का जनता ने स्वागत किया था। पुलिस का यह कार्यक्रम ऐसा है जो जनता को खूब भा रहा है। लोगों के जो फोन खो जाते हैं और मामले में एफआईआर दर्ज होती है, पुलिस उन मोबाइल नंबर को ट्रैक पर डालकर उनका मोबाइल फोन खोजती है। एक पुलिस अधिकारी बताते हैं कि यह फोन कभी-कभी अपने शहर या झारखंड के विभिन्न शहरों में मिलते हैं तो कभी-कभी दूर दराज के राज्यों में होते हैं। जैसे एक फोन मुंबई में मिला था। इसी तरह कुछ फोन मद्रास और बेंगलुरु में मिले थे। पुलिस इन मोबाइल फोन को बरामद करने में कड़ी मशक्कत करती है और उसके बाद इन्हें एक कार्यक्रम आयोजित कर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाया जाता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज गुरुवार को 12:30 बजे एसएसपी किशोर कौशल बिष्टुपुर थाने के कांफ्रेंस हॉल में ऐसे ही मोबाइल का वितरण करेंगे। जिन लोगों के मोबाइल बरामद किए गए हैं, उनको पुलिस की तरफ से पहले ही अवगत करा दिया गया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply