Home > Jamshedpur > जिले में लगाए जाएंगे 16 मोबाइल टावर, डीसी की अध्यक्षता वाली जिला दूरसंचार समिति ने दी एनओसी

जिले में लगाए जाएंगे 16 मोबाइल टावर, डीसी की अध्यक्षता वाली जिला दूरसंचार समिति ने दी एनओसी

जमशेदपुर : जिले में 16 नए मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता वाली जिला दूरसंचार समिति ने बुधवार को इसकी मंजूरी दे दी है। 16 मोबाइल टावर लगाने के लिए एनओसी जारी कर दी गई है। यह एनओसी जिला दूरसंचार समिति की मासिक बैठक में दी गई। मासिक बैठक की अध्यक्षता एडीसी जयदीप तिग्गा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि विभिन्न मोबाइल कंपनियों ने जिले में मोबाइल टावर लगाने के लिए 63 आवेदन दिए थे। इसमें से 16 आवेदनों को सर्वसम्मति से एनओसी जारी की गई है। 47 आवेदनों को भूमि संबंधी खामियों को दूर करने के लिए मोबाइल कंपनियों को वापस भेज दिया गया है। दो मोबाइल टावर से संबंधित शिकायत आई थी। इस पर भी चर्चा की गई।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply