Home > Crime > जुबली पार्क में पति को गैर युवती से बात करते देख भिड़ गई पत्नी, लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराया मामला

जुबली पार्क में पति को गैर युवती से बात करते देख भिड़ गई पत्नी, लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराया मामला

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क में बुधवार की दोपहर उसे वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब सरे राह पति-पत्नी भिड़ गए। जुगसलाई का रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ धक्का मुक्की करने लगा। उसका गला दबाने लगा। यह देखकर उनके दोनों बच्चे रोने लगे। सभी लोगों की निगाह पड़ी और लोग वहां पहुंचे। पति को पत्नी से अलग किया। महिला ने बताया कि उसका पति जुबली पार्क आया था। पीछे-पीछे वह भी आ गई। उसने देखा कि उसका पति किसी दूसरी युवती से बात कर रहा है। इसी को लेकर वह अपनी पति से भिड़ गई। इसके बाद लोगों ने युवक को जमकर लताड़ लगाई। महिला को एक ऑटो पर बैठा कर बच्चों के साथ घर भेज दिया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply