Home > Health > टीएमएच में सस्ते में होगा डेंगू का इलाज, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों के साथ की स्वास्थ्य व विकास संबंधी मामलों की समीक्षा

टीएमएच में सस्ते में होगा डेंगू का इलाज, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अधिकारियों के साथ की स्वास्थ्य व विकास संबंधी मामलों की समीक्षा

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने मंगलवार को साकची स्थित डीसी ऑफिस में अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य व विकास संबंधी मामलों की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन और एमजीएम अस्पताल के डाक्टर समेत टीएमएचके भी डॉक्टर मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभी को निर्देश दिए कि डेंगू को जल्द से जल्द खत्म करें। डेंगू के मरीजों को सरकारी अस्पतालों में से ज्यादा सुविधा मिले। टीएमएच आदि अस्पतालों में भी डेंगू के मरीजों से ज्यादा रकम न ली जाए। उनका सस्ते में इलाज हो। इसके अलावा विकास संबंधी योजनाओं की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि विधायक निधि की कई योजनाएं लंबित हैं। इन्हें जल्द पूरा करने को कहा गया है। मानगो में पेयजल के लिए दो टंकियां बनाई जानी हैं। इनका काम रुका हुआ है। इस पर मंथन किया गया। इस मीटिंग में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और डीसी मनीष कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply