Home > Business > जमशेदपुर : औद्योगिक एवं वाणिज्यिक पीएनजी के दाम में 11.34 रुपए की कमी आई: 74.71रुपए की जगह 63.37 रुपए में मिलेगी एक यूनिट, 1 अक्टूबर से गेल का तोहफा

जमशेदपुर : औद्योगिक एवं वाणिज्यिक पीएनजी के दाम में 11.34 रुपए की कमी आई: 74.71रुपए की जगह 63.37 रुपए में मिलेगी एक यूनिट, 1 अक्टूबर से गेल का तोहफा

जमशेदपुर : देश की सबसे बड़ी गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड की सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन जमशेदपुर ने औद्योगिक एवं वाणिज्यिक पीएनजी की कीमतों में कटौती की है। गेल ने औद्योगिक एवं वाणिज्यिक PNG की कीमतों में कमी को तीन तरीके से कम किया है। इसमें इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए 5000 एससीएमडी के उपर इस्तेमाल करने पर 70.04 रुपए की जगह पर यूनिट 61.71 रुपए देना होगा।
एक यूनिट पर 8.33 रुपया कम देना है। वहीं, 5 हजार एससीएमडी से कम इस्तेमाल करने वालों को 71.60 की जगह 62.27 रुपया देना होगा। यानी कि 9.33 प्रति यूनिट कम देना होगा। वाणिज्यिक पीएनजी का इस्तेमाल करने वालों को भी 74.71 की जगह 63.37 रुपए प्रति यूनिट देना होगा। यानी की वाणिज्यिक पीएनजी में 11.34 रुपए प्रति यूनिट कम चुकाना होगा।
1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
गेल ने बताया है कि दाम में कटौती की गई है। यह कटौती औद्योगिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्र में इस्तेमाल आने वाले पीएनजी के लिए किया गया है। ये कटौती 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगी। गेल ने इस त्योहार के समय यह फैसला ग्रीन फ्यूल को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। गेल गैस लिमिटेड की ओर से जारी बयान के मुतबिक, “गेल इंडिया लिमिटेड ने अपने ग्राहकों को नए घरेलू गैस प्राइसिंग फॉर्मूले का फायदा देने के लिए 1 अक्टूबर से ये व्यवस्था लागू की गयी हैं।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली : भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- समाज की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति, सरकार सब कर लेगी इस सोच से हमें बाहर आना है

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply