Home > Crime > पोटका : सरमंदा पेट्रोल पंप से चोरी किए गए ट्रक को पुलिस ने राजनगर से किया बरामद, तीन चोर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पोटका : सरमंदा पेट्रोल पंप से चोरी किए गए ट्रक को पुलिस ने राजनगर से किया बरामद, तीन चोर गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

पोटका : पोटका के सरमंदा पेट्रोल पंप से 28 सितंबर की रात चोरों ने एक ट्रक के जेएच 13 डी- 0247 की चोरी कर ली थी। ट्रक मालिक ने इसकी सूचना पोटका थाना पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीण एसपी ने डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में एक छापा मारी टीम गठित की। इस टीम ने पोटका और आसपास के सभी थानों को घटना से सूचित किया। बाद में पता चला कि चोर ट्रक को चोरी कर राजनगर की तरफ ले गए हैं। इसके बाद राज नगर थाना पुलिस के सहयोग से पोटका पुलिस ने नाकाबंदी लगा कर राजनगर में ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही ट्रक पर सवार चालक और अन्य साथी वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ट्रक चोरी करने वालों में जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के बांधडीह टोला के आसान बनी का रहने वाला विशाल महतो, बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहर गुट्टू काली मंदिर पेट्रोल पंप के पास रहने वाला सूरज कर्मकार और राजनगर थाना क्षेत्र के नयासाइ डांडा गांव का रहने वाला श्री राम तियू शामिल हैं। इस पर पुलिस ने तीनों को उनके घरों पर छापामारी कर गिरफ्तार किया और शनिवार को जेल भेज दिया। डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि चोरों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल बरामद किए हैं।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : घाघीडीह जेल में दबंग कैदियों की प्रताड़ना से आजिज जाकर एक कैदी ने छत से कूद कर दे दी जान, जेल अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply