Home > Lifestyle > अमेरिका में अमेरिकी कांग्रेस हाउस का सत्र पहली बार सिख प्रार्थना से हुआ शुरू, सिख समुदाय के लिए गर्व की बात, जताई खुशी

अमेरिका में अमेरिकी कांग्रेस हाउस का सत्र पहली बार सिख प्रार्थना से हुआ शुरू, सिख समुदाय के लिए गर्व की बात, जताई खुशी

वाशिंगटन डीसी : अमेरिकी कांग्रेस के इतिहास में एक बड़ी घटना हुई है, जो सिर्फ समुदाय के लिए गर्व की बात है। अमेरिकी कांग्रेस का हाउस सत्र शनिवार को सिख प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। इस पर अमेरिका ही नहीं। पूरे विश्व में सिख समुदाय के लोगों में खुशी का माहौल है। अमेरिका की संस्था सिख समन्वय समिति ईस्ट कोस्ट के मीडिया प्रवक्ता हरजिंदर सिंह ने कांग्रेस हाउस के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आज का दिन सिखों के लिए काफी अहम दिन है। अमेरिकी कांग्रेस के इतिहास में आज पहली बार सदन का सत्र सिख प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। अमेरिकी कांग्रेस में सिख प्रार्थना के शब्द गूंजे। शब्द थे- नानक नाम चढदी कला…ये सिख प्रार्थना न्यू जर्सी गुरुद्वारे के ज्ञानी जसविंदर सिंह ने संपन्न कराई। यह सिख समुदाय के लिए ही नहीं बल्कि पूरे वैश्विक शिव समुदाय के लिए खुशी का क्षण था। गौरतलब है कि अमेरिका में 150 से अधिक गुरुद्वारा हैं। अमेरिका में सिख समुदाय के लोग 100 साल से अधिक समय से रह रहे हैं। हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रार्थना सभा के दौरान पूरे विश्व में अमन और शांति की प्रार्थना की गई‌। इसके अलावा अमेरिका की सुरक्षा और कांग्रेस में के लिए भी प्रार्थना की गई।

इसे भी पढ़ें – भारत के बाद अब श्रीलंका भी कनाडा पर भड़का, विदेश मंत्री साबिर अली बोले- आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह है कनाडा


You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा