Home > Jamshedpur > महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सदफ जफर ने भाजपा पर साधा निशाना बोलीं -महिला आरक्षण कानून में एससी-एसटी व ओबीसी महिलाओं को क्यों नहीं किया शामिल

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सदफ जफर ने भाजपा पर साधा निशाना बोलीं -महिला आरक्षण कानून में एससी-एसटी व ओबीसी महिलाओं को क्यों नहीं किया शामिल

जमशेदपुर : महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सदफ जफर ने जमशेदपुर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आनन-फानन महिला आरक्षण कानून को पास कर चुकी है। लेकिन इसे फौरन लागू करना चाहिए था। पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। वहां लागू करना था और आगामी लोकसभा में चुनाव में लागू करना था। लेकिन सरकार इसे जनगणना और अन्य मुद्दों में फंसा कर 2019 के चुनाव में लागू करने की बात कह रही है। यह कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जुमला बनकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि यह महिला आरक्षण कानून अधूरा है। इसमें एससी एसटी और ओबीसी महिलाओं को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी और सीबीआई नहीं डरा पाएगी। वह सोच रहे हैं सरकार गिरा देंगे। ऐसा नहीं होगा। मध्य प्रदेश के बारे में उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान की नींद हराम हो गई। वह जान रहे हैं कि अब उनकी सरकार जाने वाली है।
इसे भी पढ़ें – टाटा ब्लू स्कोप में कर्मचारियों को मिलेगा 20% बोनस, यूनियन ने कोशिश कर बढवाई बोनस की राशि

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप