Home > Crime > कंपनी के स्टाफ ने की चोरी, मानगो थाने में दर्ज कराए गए दो मामले

कंपनी के स्टाफ ने की चोरी, मानगो थाने में दर्ज कराए गए दो मामले

जमशेदपुर : मानगो थाने में दो ऐसे मामले दर्ज कराए गए हैं, जिसमें कंपनी के स्टाफ ने चोरी की है। पहले मामले में मानगो बाजार की रहने वाली रीता देवी ने अपने स्टाफ दिलीप गुप्ता के खिलाफ दर्ज कराया है। सीता देवी ने बताया कि उसकी कंपनी में काम करने वाला आकाश गुप्ता फ्लैट से सारा सामान फर्नीचर आदि उठा ले गया है। रीता देवी ने आकाश को शेन इंटरनेशनल स्कूल के पास एक फ्लैट रहने को दिया था। इसमें सारा सामान रीता देवी का था। यह सारा सामान लेकर आकाश चंपत हो गया। दूसरे मामले में जवाहर नगर रोड नंबर 13 के रहने वाले वसीम राज अंसारी ने अपनी कंपनी में काम करने वाले मोहम्मद अली उर्फ राजा और मोहम्मद वसीम पर कंपनी का सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। चोरी के समान का मूल्य लगभग ₹ एक लाख बताया जा रहा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें – बिरसानगर की रहने वाली महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, ठीक नहीं थी मानसिक हालत

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply