Home > Jamshedpur > ईद मिलादुन्नबी का पर्व सकुशल संपन्न कराने को एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की मीटिंग

ईद मिलादुन्नबी का पर्व सकुशल संपन्न कराने को एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की मीटिंग

जमशेदपुर : ईद मिलाद उन नबी का पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार को एसएसपी कौशल किशोर ने साकची स्थित अपने दफ्तर में एक मीटिंग की। इस मीटिंग में पुलिस अधिकारी शामिल हुए। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया की ईद मिलादुन्नबी का पर्व सकुशल संपन्न कराएं। यातायात व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जाए। ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक भी संपन्न कराई जाएंगी। गौरतलब है कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व 28 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन मानगो के गांधी मैदान से जुलूस निकलेगा, जो आम बागान पहुंचेगा। आम बागान से यह जुलूस धतकीडीह जाएगा। उधर गोलमुरी से भी जुलूस निकल कर साकची होते हुए धतकीडीह पहुंचेगा। जुगसलाई से भी एक जुलूस निकाला जाएगा। सारे जुलूस धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान पहुंचेंगे। यहां उलमा की तकरीर के बाद कार्यक्रम संपन्न होगा।
इसे भी पढ़ें – ईद मिलादुन्नबी पर रंग बिरंगी बिजली की रोशनी से जगमगाएंगे मदरसे व मस्जिदें, तैयारी को लेकर धतकीडीह में हुई बैठक

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply