Home > Crime > बिष्टुपुर के रामदास भट्टा में मोबाइल चोरी करने के शक में दोस्त को गोली मार कर उतारा मौत के घाट

बिष्टुपुर के रामदास भट्टा में मोबाइल चोरी करने के शक में दोस्त को गोली मार कर उतारा मौत के घाट

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा के रहने वाले विशाल प्रसाद की शनिवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि विशाल प्रसाद की हत्या उसके साथी अभिषेक लाल ने की है। रानी कुदर के रहने वाले अभिषेक लाल की तलाश में पुलिस जुट गई है। बताते हैं कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसने विशाल प्रसाद को उठाकर फौरन टीएमएच पहुंचाया। लेकिन, टीएमएच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली विशाल के सीने में लगी थी। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता भी टीएमएच पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने बताया कि अभिषेक लाल को शक था की विशाल प्रसाद ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया है। बताते हैं कि शनिवार की सुबह भी अभिषेक लाल विशाल प्रसाद को खोजने के लिए उसके घर गया था। विशाल प्रसाद उसे नहीं मिला था। उसने विशाल प्रसाद के परिजनों को पिस्तौल भी दिखाया था। पुलिस का कहना है कि अगर विशाल प्रसाद के परिजनों ने तभी पुलिस को सूचना दे दी होती। तो पुलिस सक्रिय हो जाती और हत्या की इस घटना को रोका जा सकता था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पुलिस ने बागबेड़ा, परसुडीह और बिष्टुपुर में छिनताई व चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, चार बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत