Home > Education > सेंट्रल करीमिया हाई स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक हसन तारिक का इंतकाल

सेंट्रल करीमिया हाई स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक हसन तारिक का इंतकाल

जमशेदपुर : सेंट्रल करीमिया हाई स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक हसन तारिक का बुधवार को इंतकाल हो गया है। शाम 4:00 बजे वह इस दुनिया से कूच कर गए। हसन तारिक अपने परिवार के साथ काफी दिनों से हैदराबाद में रह रहे थे। वहीं उनका इंतकाल हुआ। हसन तारिक कई सामाजिक संस्था और समिति से जुड़े हुए थे। वह टीचर एसोसिएशन के भी सदस्य थे। उनके इंतकाल की खबर सुनते ही जमशेदपुर के बुद्धिजीवियों में शोक की लहर है। अरका जैन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सैयद सिब्ते रजी, करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर मोहम्मद रियाज, हेल्प एजुकेशन के सदर प्रोफेसर लईकुर रहमान चौधरी, ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी, मुख्तार आलम खान, झारखंड ह्यूमैनिटी फाऊंडेशन के रियाज शरीफ, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड डॉक्टर हाजी जमील असगर, करीम सिटी कॉलेज के सेक्रेटरी डॉक्टर मोहम्मद जकरिया आदि ने हसन तारिक के निधन पर गहरे दुख का इजहार किया है। हसन तारिक अपने पीछे तीन बेटे इमरान तारिक, अजीम तारिक, नदीम तारिक और एक बेटी सना तारिक को छोड़ गए हैं। हसन तारिक के इंतकाल की खबर उनके भतीजे मुख्तार आलम खान ने दी है।
इसे भी पढ़ें – एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास जलसा बार में ट्रांसपोर्टरों पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply