Home > Jamshedpur > जन्माष्टमी पर साकची बिष्टुपुर समेत शहर के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा अर्चना के साथ हुआ भजन कीर्तन

जन्माष्टमी पर साकची बिष्टुपुर समेत शहर के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, पूजा अर्चना के साथ हुआ भजन कीर्तन

जन्माष्टमी के दिन साकची और बिष्टुपुर समेत शहर के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। गुरुवार को सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मंदिरों में भजन कीर्तन भी हुआ। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन बैठकर सुना और प्रसाद ग्रहण किया।
कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष पर गुरुवार को यदुवंशियों ने कृष्ण जन्मोत्सव यात्रा निकाली। यह यात्रा एग्रिको मैदान से निकली और आम बागान मैदान में समाप्त हुई। आम बागान मैदान में कृष्ण आरती भी की गई और महाभोग का वितरण हुआ।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव में आम बागान मैदान में यदुवंशी समाज ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के कई अन्य नेता भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित हुआ।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply