Home > Business > स्थाईकरण व 20 प्रतिशत बोनस को लेकर डीएलसी ने टाटा मोटर्स प्रबंधन को टेल्को वर्कर्स यूनियन से वार्ता करने का दिया निर्देश

स्थाईकरण व 20 प्रतिशत बोनस को लेकर डीएलसी ने टाटा मोटर्स प्रबंधन को टेल्को वर्कर्स यूनियन से वार्ता करने का दिया निर्देश

जमशेदपुर : डेप्युटी लेबर कमिश्नर यानी डीएलसी राकेश प्रसाद ने बुधवार को टाटा मोटर्स प्रबंधन को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में निर्देश दिया गया है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन कर्मियों के स्थाईकरण और बोनस के मुद्दे पर टेल्को वर्कर्स यूनियन से वार्ता करे। यह पत्र टाटा मोटर्स के प्लांट हेड को लिखा गया है। टेल्को वर्कर्स यूनियन ने उन्हें एक आवेदन देकर मांग की है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन कर्मचारियों को स्थाई करने के मुद्दे पर टेल्को वर्कर्स यूनियन से भी बात करे। डीएलसी ने टाटा मोटर्स प्रबंधन से कहा है कि इस मामले में उचित कार्रवाई कर डीएलसी को अवगत कराएं। टेल्को वर्कर्स यूनियन के नेता हर्षवर्धन का कहना है की डीएलसी ने इस पत्र के जरिए टाटा मोटर्स प्रबंधन से कहा है कि वह टेल्को वर्कर्स यूनियन को बुलाकर कर्मचारियों को स्थाई करने के मुद्दे पर वार्ता करें। टेल्को वर्कर्स यूनियन की मांग है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन इस बार पिछले साल से अधिक कर्मियों को स्थाई करे। गौरतलब है की टाटा कमिंस में इस साल वेतन समझौता को लेकर डीएलसी पर आरोप लगे हैं। इसी वजह से उन्होंने टाटा मोटर्स के मामले में फौरन प्रबंधन को पत्र लिखा है।
इसे भी पढ़ें – बागबेड़ा पुलिस ने रानीडीह में आईसीआईसीआई बैंक एटीएम मशीन तोड़कर चोरी करने के आरोपी को रानीडीह से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार