Home > Jamshedpur > एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा ने साकची स्थित जेएनएसी के दफ्तर में बैठक कर की योजनाओं की समीक्षा

एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा ने साकची स्थित जेएनएसी के दफ्तर में बैठक कर की योजनाओं की समीक्षा

एसडीओ पीयूष कुमार सिन्हा ने बुधवार को साकची स्थित जेएनएसी के दफ्तर में एक बैठक की। इस बैठक में जेएनएसी में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना, प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजना और मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की समीक्षा की गई। स्वनिधि योजना की समीक्षा में प्रगति कम पाए जाने पर लक्ष्य को सितंबर माह में हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिए गए। स्वयं सहायता समूह और एरिया लेवल फेडरेशन के सदस्यों को निर्देश दिया गया कि वह डेंगू की रोकथाम के लिए क्षेत्र में जागरूकता फैलाएं। साथ ही जहां जल जमाव होता है वैसे स्थलों को चिन्हित कर एंटी लार्वा का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply