Home > Crime > सोनारी में नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर कर दिया घायल, एमजीएम में चल रहा है इलाज, परिजनों को रविदास गिरोह पर शक

सोनारी में नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर कर दिया घायल, एमजीएम में चल रहा है इलाज, परिजनों को रविदास गिरोह पर शक

जमशेदपुर : सोनारी में डीएवी मध्य विद्यालय के पास रहने वाले देव ठाकुर को बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाश नकाबपोश थे। गोली देव ठाकुर के कंधे में एक गोली लगी है। घटना मंगलवार की है। देव ठाकुर को गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल देव ठाकुर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देव ठाकुर अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी बाइक पर तीन बदमाश आए। इनमें से एक बदमाश बाइक से उतरकर देव ठाकुर के पास पहुंचा और उसने देव ठाकुर पर फायरिंग कर दी और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। पुलिस हमलावर को पकड़ने की कोशिश में जुट गई है। अर्जुन का कहना है कि रविदास गिरोह के लोगों ने देव ठाकुर पर फायरिंग की है। बताते हैं कि देव ठाकुर पहले डीएवी मध्य विद्यालय में पढ़ता था उसने पढ़ाई छोड़ दी है। बताते हैं कि देव ठाकुर की रविदास गिरोह के सदस्यों से पुरानी रंजिश है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की है।
इसे भी पढ़ें – बारीडीह की रहने वाली छात्रा के साथ मानगो में कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज पिलाकर किया गया रेप, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप