Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति प्लांट की मोटर अब तक नहीं हुई ठीक, अधिकारियों से शिकायत

बिष्टुपुर में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति प्लांट की मोटर अब तक नहीं हुई ठीक, अधिकारियों से शिकायत

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति प्लांट की मोटर 7 दिन बाद भी ठीक नहीं हो सकी है। इससे बागबेड़ा कॉलोनी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के सुबोध झा ने मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर मोटर जल्द बनवाने की मांग की है। सुबोध झा का कहना है कि कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार ने उनसे कहा है कि शाम तक मोटर ठीक हो सकती है। मोटर की मरम्मत कर दी गई है। अब मोटर को 16 घंटे गर्म करने और वार्निश सूखने में लगेगा। इसके बाद मोटर को प्लांट में लगाया जाएगा। दूसरी तरफ, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार के टैंकरों से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में जलापूर्ति की जा रही है। अन्य समाजसेवी भी टैंकर भेज कर लोगों को पानी दे रहे हैं। पानी लेने के लिए लंबी कतार लग रही है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply