Home > Jamshedpur > भाजपा नेता विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री पर लगाया आप्त सचिव को आगे कर आदिवासी जमीन पर अवैध निर्माण पुनः शुरू करने का आरोप

भाजपा नेता विकास सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री पर लगाया आप्त सचिव को आगे कर आदिवासी जमीन पर अवैध निर्माण पुनः शुरू करने का आरोप

जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आप्त सचिव को आगे कर मानगो के एनएच 33 के पास बिग बाजार के पीछे 6 मंजिला अवैध निर्माण करा रहे हैं। विकास सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने इस निर्माण कार्य के लिए नोटिस जारी की थी। इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी का तबादला कर दिया गया। अब कार्यपालक पदाधिकारी अपना तबादला रुकवाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से रिक्वेस्ट कर रहे हैं और दूसरी तरफ आदिवासी जमीन पर अवैध निर्माण फिर शुरू कर दिया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि अगर यह अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह पैदल मार्च करेंगे और आमरण अनशन करने के बाद आत्मदाह का कार्यक्रम होगा।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply