Home > Jamshedpur > सोपोडेरा में सलगाझुड़ी शमशान घाट समिति का चुनाव संपन्न, कार्यकारी अध्यक्ष बने राम सिंह मुंडा

सोपोडेरा में सलगाझुड़ी शमशान घाट समिति का चुनाव संपन्न, कार्यकारी अध्यक्ष बने राम सिंह मुंडा

जमशेदपुर : सोपोडेरा में रविवार को सलगाझुड़ी शमशान घाट समिति की आम सभा की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में समिति का चुनाव भी किया गया। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष राम सिंह मुंडा बने हैं। समिति का अध्यक्ष प्रभु राम मुंडा को बनाया गया है। मुख्य संरक्षक दुबराज नाग को बनाया गया। जबकि, संरक्षक के रूप में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, परमानंद सिंह, अवधेश सिंह, शिवप्रसाद सिंह हैं। रुद्र मुंडा, प्रदीप सिंकू, तुलसी महतो व बबलू करुवा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रकाश सांडिल को सचिव, जुझार कालुंडिया और विपिन मछुआ को सहसचिव बनाया गया है। राममुखी, दिलीप सिंह, बांके बिहारी सिंह और सौरभ सिंह संगठन सचिव बने हैं। जबकि, लालटू चंद्रा उर्फ राजू चंद्रा को कानूनी सलाहकार बनाया गया है। 21 लोग कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं। बैठक में बताया गया कि सलगाझुड़ी में आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र भवन बनाया जाएगा। इसके लिए टाटा स्टील ने भूमि उपलब्ध कराई है। उनका आभार व्यक्त किया गया। राम सिंह मुंडा ने आम सभा का संचालन किया। उन्होंने कहा कि शमशान भूमि पर स्थानीय माफिया की नजर लगी हुई थी। उन लोगों ने संघर्ष कर इस भूमि को बचाया है।
इसे भी पढ़ें – निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीडीसी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply