Home > Jamshedpur > डीसी के निर्देश पर साकची समेत विभिन्न इलाकों में अधिकारियों ने तंबाकू उत्पाद की बिक्री के खिलाफ चलाया जांच अभियान, 9 दुकानों से वसूला ₹3200 जुर्माना

डीसी के निर्देश पर साकची समेत विभिन्न इलाकों में अधिकारियों ने तंबाकू उत्पाद की बिक्री के खिलाफ चलाया जांच अभियान, 9 दुकानों से वसूला ₹3200 जुर्माना

जमशेदपुर : डीसी के निर्देश पर अधिकारियों ने गुरुवार को साकची समेत शहर के विभिन्न इलाकों में तंबाकू उत्पाद की बिक्री के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों में छापामारी की गई। 9 दुकानों में तंबाकू उत्पाद की बिक्री होते पकड़ा गया और इन नौ दुकानदारों से ₹3200 का जुर्माना वसूला गया है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 5 सितंबर को मुखिया, सरकारी स्कूलों के टीचर और जेएसएलपीएस की दीदियों के लिए तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसमें तंबाकू उत्पाद का जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें – डुमरी विधानसभा उपचुनाव बना इंडिया गठबंधन की नाक का सवाल, बड़े नेताओं ने झोंकी ताकत, जमशेदपुर के नेताओं ने डुमरी में डाला डेरा

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply