Home > Jamshedpur > सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में विधायक निधि से बनाया गया स्विमिंग पूल, बच्चे सीख सकेंगे स्विमिंग, विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में विधायक निधि से बनाया गया स्विमिंग पूल, बच्चे सीख सकेंगे स्विमिंग, विधायक सरयू राय ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर परिसर में विधायक निधि से स्विमिंग पूल का निर्माण कराया गया। यह स्विमिंग पूल विधायक सरयू राय की निधि से निर्मित किया गया है। बुधवार को विधायक सरयू राय ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष अधिकारी संजय कुमार भी मौजूद थे। विशेष अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्विमिंग पूल की देखरेख जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति करेगी। उन्होंने कहा कि यह स्विमिंग पूल 6 वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों के लिए बनाया गया है। स्विमिंग पूल की देखने के लिए कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई है। एक ट्रेनर भी यहां रखा गया है। एक लाइफ गार्ड भी रखा गया है। 5 अगस्त से उन बच्चों का रजिस्ट्रेशन होगा, जो बच्चे यहां स्विमिंग सीखना चाहते हैं। स्विमिंग सीखने की फीस ढाई सौ रुपए रखी गई है। रजिस्ट्रेशन करने वाले अभिभावकों को आईडी प्रूफ भी देना होगा।

इसे भी पढ़ें – मानगो में ब्रिज पर जाम रोकने के लिए ठीक किया जाएगा मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर का आकार, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में फैसला

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply