Home > Jamshedpur > कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने मानगो के जवाहर नगर इलाके में ठीक कराए बिजली के टूटे तार

कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने मानगो के जवाहर नगर इलाके में ठीक कराए बिजली के टूटे तार

जमशेदपुर : कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 13 में टूटकर गिरा बिजली का तार ठीक कराया। यहां तेज हवा के चलते बिजली का तार टूट गया था। इससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। इलाके के लोगों ने इसकी सूचना मौलाना अंसार खान को दी। कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष इफ्तिखार ने भी मौलाना अंसार खान को इस संबंध में बताया। इसके बाद मौलाना अंसार खान ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता मोहम्मद अमीर हम्ज़ा को साथ लिया और रोड नंबर 13 में टूटकर गिरे बिजली के तार को ठीक कराया। मौलाना अंसार खान ने गुरुवार को बताया कि जवाहर नगर रोड नंबर 13 बिलाल मस्जिद के नीचे बिजली के जो झूल रहे तार हैं उनको भी ठीक कराया जाएगा। यही नहीं जवाहर नगर रोड नंबर 13 में अर्थिंग के तारों को भी चेंज कराया जाएगा। बारिश के चलते गुरुवार को यहां काम नहीं हो सका। अब शुक्रवार को यहां काम कराया जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply