Home > Jamshedpur > जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बोड़ाम बाजार में लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बोड़ाम बाजार में लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की समस्याएं

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बोड़ाम बाजार में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। सांसद विद्युत वरण महतो से लोगों ने बोड़ाम बाजार में सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की मांग की। इस पर उन्होंने टाटा स्टील प्रबंधन से फोन पर बात की और जनता को आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां शौचालय निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद सांसद विद्युत वरण महतो दुबराजपुर के ग्रामीणों से मिले। ग्रामीणों ने गांव में सिंचाई और पेयजल की मांग की। माधवपुर में ग्रामीणों से सांसद ने मुलाकात की। ग्रामीणों ने यहां हाई मास्ट लाइट और ग्राम चौपाल बनाने की मांग की। संसद ने सभी को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा के बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, बनमाली बनर्जी, प्रमोद महतो आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – साकची में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की राजस्व वसूली की समीक्षा, माप तौल के निरीक्षक के गैरहाजिर रहने पर शोकाज

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply