Home > Jamshedpur > उलीडीह खानकाह में कब्रिस्तान की जमीन पर चहारदीवारी नहीं बनाने दे रहे विरोधी, डीसी ऑफिस पर किया गया प्रदर्शन

उलीडीह खानकाह में कब्रिस्तान की जमीन पर चहारदीवारी नहीं बनाने दे रहे विरोधी, डीसी ऑफिस पर किया गया प्रदर्शन

जमशेदपुर : उलीडीह खानकाह में कब्रिस्तान की जमीन पर चहारदीवारी नहीं बनने दी जा रही है। उलीडीह खानकाह का प्रबंध देखने वाली अल हुदा ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बुधवार को साकची पहुंचकर डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। अलहुदा ट्रस्ट के प्रतिनिधि मोहम्मद जिलानी ने बताया कि उन लोगों ने चंदा इकट्ठा कर 50 हजार रुपए का ईंट, बालू, सीमेंट आदि बाउंड्री वॉल बनाने के लिए कब्रिस्तान में गिराया था। इससे बाउंड्री वॉल बनाई जा रही थी। लेकिन, विरोधियों ने बुलडोजर लाकर सारा सामान बर्बाद कर दिया। अलहोदा ट्रस्ट के लोगों का कहना है कि उलीडीह थाने में भी उनकी नहीं सुनी जा रही है। उनकी मांग है कि मामला कोर्ट में है। कोर्ट के आदेश पर अमल किया जाए। कोर्ट का जो आदेश होगा उसको मानने के लिए वह लोग तैयार हैं। इसलिए, विरोधियों को मना किया जाए कि वह बिना कोर्ट के आदेश के कब्रिस्तान में हस्तक्षेप ना करें। वह लोग कब्रिस्तान की जमीन बेचने पर आमादा हैं।
इसे भी पढ़ें – साकची में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की राजस्व वसूली की समीक्षा, माप तौल के निरीक्षक के गैरहाजिर रहने पर शोकाज

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत