Home > Crime > जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट के पास पुरानी गाड़ी की कटिंग के दौरान एक युवक की आंख में घुसा लोहा, एसएसपी से शिकायत

जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट के पास पुरानी गाड़ी की कटिंग के दौरान एक युवक की आंख में घुसा लोहा, एसएसपी से शिकायत

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट के पास पुरानी और चोरी की गाड़ियों की कटिंग होती है। यहां से गुजर रहे मोहम्मद निसार की आंख में कटिंग के दौरान लोहा घुस गया। इससे उसकी आंख खराब हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पैसा नहीं होने की वजह से परिजन मोहम्मद निसार को घर ले गए हैं। परिजनों का कहना है कि यहां पुरानी गाड़ियों की कटिंग करने वाले लोगों ने मोहम्मद निसार को इलाज में मदद का आश्वासन दिया था। लेकिन, अब वह लोग मदद नहीं कर रहे हैं। आश्वासन से मुकर गए हैं। उनका कहना है कि जहां जाना हो जाओ। कोई मदद नहीं दी जाएगी। इसके बाद मंगलवार को महिलाओं ने साकची जाकर एसएसपी ऑफिस से मामले की शिकायत की है। परिजनों का कहना है कि मोहम्मद निसार की आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। उसकी हालत काफी खराब है।

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply