Home > Crime > आजाद नगर थाना क्षेत्र के बागानशाही रोड नंबर 11 में दिनदहाड़े एक घर से नकदी समेत लाखों रुपए के जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

आजाद नगर थाना क्षेत्र के बागानशाही रोड नंबर 11 में दिनदहाड़े एक घर से नकदी समेत लाखों रुपए के जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के बागानशाही रोड नंबर 11 में अंजुम के घर पर शनिवार को दिनदहाड़े चोरी हुई है। चोरों ने घटना को तब अंजाम दिया जब अंजुम घर पर नहीं थे। घर पर उनके दो बच्चे थे। अंजुम ने बताया कि उनके घर से 2 हजार रुपए नकद और 3 लाख 30 हजार रुपए कीमत के जेवरात चोरों ने पार कर दिए हैं। अंजुम ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने बताया कि दो महिलाएं उनके घर के सामने खड़ी थीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन्हीं महिलाओं ने घर में घुसकर चोरी की है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि मानगो में इन दिनों चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है।
इसे भी पढ़ें – जिले में इस साल खुली है बैंकों की 30 नई शाखाएं व 43 नए एटीएम, जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की साकची में हुई बैठक

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply