Home > Jamshedpur > बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में 9 अगस्त को आयोजित किया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस समारोह, गूंजेगी 193 नगाड़ों की थाप

बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में 9 अगस्त को आयोजित किया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस समारोह, गूंजेगी 193 नगाड़ों की थाप

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता नामक संगठन विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन करेगा। यह आयोजन 9 अगस्त को होगा। इसमें झारखंड, बंगाल, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और असम समेत अन्य राज्यों से हजारों आदिवासी शिरकत करेंगे। आदिवासी दिवस समारोह में 193 नगाड़ों की थाप गूंजेगी यथा विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी एकता का परिचय देगी। यह जानकारी बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदिवासी छात्र एकता के संयोजक इंदर हेंब्रम ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस समारोह में असम की बांसुरी, ओडीशा का मांदर, बंगाल का ढाक और झारखंड का नगाड़ा गूंजेगा। यह लोग आदिवासी समाज की एकता और संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे। इस मौके पर पाता नाच और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि इस समारोह में आदिवासियों की ज्वलंत समस्याओं पर भी चर्चा होगी। यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध किया जाएगा। साथ ही सरना धर्म कोड की मांग को लेकर भी खाका तैयार होगा। इसके अलावा हो, मुंडारी समेत अन्य भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग पर भी विचार होगा।

इसे भी पढ़ें – मानगो थाना क्षेत्र में फायरिंग कर रंगदारी मांगने के आरोपी कुख्यात बदमाश नीरज सिंह भगिना के घर पर शांति नगर में चस्पा किया गया इश्तिहार, होगी कुर्की

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO