Home > Jamshedpur > सांसद विद्युत वरण महतो ने लोकसभा में उठाया झारखंड में सूखा का मामला, प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

सांसद विद्युत वरण महतो ने लोकसभा में उठाया झारखंड में सूखा का मामला, प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने शुक्रवार को लोकसभा में झारखंड में सूखा का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में इस साल बरसात नहीं हुई है। इसलिए झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। सदन में नियम 377 के अधीन इस मामले को उठाते हुए सांसद ने कहा कि वह एक अति महत्वपूर्ण विषय पर सभी का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। इससे सूखा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यही हाल, अन्य जिलों का है। उन्होंने कहा कि इस साल 1 जून से जुलाई माह तक 238.8 मिमी बारिश हुई है। जबकि 455.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। झारखंड के सभी 24 जिलों में बारिश कम हुई है। पूर्वी सिंहभूम सरायकेला, पलामू, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, लातेहार, गढ़वा आदि जिले में बेहद कम बारिश हुई। उन्होंने कहा कि राज्य की 80% आबादी कृषि पर निर्भर है। इसलिए प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। किसानों के लिए आर्थिक मदद दी जाए।
इसे भी पढ़ें – पंजाब के एथलीट रितिक सक्सेना हिंदुत्व के प्रचार के लिए निकले पैदल यात्रा पर, पहुंचे जमशेदपुर के साकची

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत