Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर उमा अस्पताल में मरीज की आंख निकालने के मामले में हत्या की प्राथमिक की दर्ज

उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर उमा अस्पताल में मरीज की आंख निकालने के मामले में हत्या की प्राथमिक की दर्ज

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर उमा अस्पताल में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ था। यहां भर्ती एक मरीज सहदेव महतो की मौत की सूचना अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजनों को दी। परिजन जब शव लेने पहुंचे तो देखा कि शव से खून टपक रहा है और उसकी दाहिनी आंख निकाल ली गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चूहा आंख निकाल ले गया होगा। लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने सरायकेला जिले के नीमडीह के काडरगमा गांव के रहने वाले शिवदेव महत्व के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधक और उमा अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें – मानगो के जवाहर नगर में पति की नौकरी चली गई तो पत्नी खर्च के लिए पति से कर रही झगड़ा, पत्नी ने लगाया पिस्टल तानने का आरोप

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply