Home > Crime > सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद बहाल होगी राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता, अगला चुनाव भी लड़ेंगे

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद बहाल होगी राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता, अगला चुनाव भी लड़ेंगे

दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी को मोदी सर ने मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है। दिल्ली, जमशेदपुर, रांची, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, पटना समेत विभिन्न शहरों में कांग्रेसी जश्न मना रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अब राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता बहाल कर दी जाएगी। यही नहीं वह अगला लोकसभा का चुनाव भी लड़ सकेंगे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को निचली अदालत में मिली 2 साल की सजा पर रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल होना तय माना जा रहा है। कानून के जानकार बताते हैं कि अब राहुल गांधी लोकसभा के मानसून सत्र में भी भाग ले सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से इंडिया गठबंधन को भी राहत मिली है। गौरतलब है कि राहुल गांधी को निचली अदालत से सजा सुनाए जाने के बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द हो गई थी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि राहुल गांधी को अधिकतम सजा क्यों दी गई है। अगर जज ने राहुल को 1 साल 11 महीने की सजा दी होती तो राहुल गांधी संसद की सदस्यता से अयोग्य घोषित नहीं होते।
इसे भी पढ़ें – वैज्ञानिक सर्वेक्षण के लिए भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद पहुंची, सर्वे शुरू

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply